
झांसी। आज कांग्रेस कार्यालय मानिक चौक में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक महानगर अध्यक्ष पवन राज की अध्यक्षता में बैठक हुई।
जिसमें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों , महानगर की कार्यकारिणी के गठन एवं बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर विचार विमर्श हुआ। बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन में सक्रिय एवं निष्ठावान लोगों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और हर बूथ को मजबूत किया जाएगा।
बैठक में वक्ताओं ने प्रशासन से कचहरी चौराहा स्थित डा. अंबेडकर पार्क की क्षतिग्रस्त बाउंड्री के शीघ्र निर्माण कराने की मांग की।
इस मौके पर प्रदेश सचिव व महानगर के प्रभारी हरिओम श्रीवास, प्रदेश सचिव व जालौन प्रभारी अशोक कंसौरिया , अमीर चंद आर्य, राजकुमार फौजी, नीरज सिनोरिया, रोहित , योगेश, उमाचरण वर्मा व दयालदास आदि मौजूद रहें। बैठक का संचालन शैलेन्द्र कुमार शीलू ने किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

