Home उत्तर प्रदेश खिलाड़ियों ने दिखाई तीर्थ यात्रा बस को हरी झंडी

खिलाड़ियों ने दिखाई तीर्थ यात्रा बस को हरी झंडी

87
0

झांसी। जन सूचना अधिकार मंच द्वारा तीर्थ यात्रा पर चलो अभियान के तहत बस रवाना की गई ,जिसे राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। संस्था द्वारा कई अभियान चलाए जाते हैं । सभी अभियान के अलग-अलग संयोजक हैं। संस्था द्वारा तीर्थ यात्रा पर चलो अभियान के तहत खाटू श्याम, मेहंदीपुर बालाजी एवं कैला देवी की तीर्थ यात्रा बस रवाना की गई, जिसे जीत कुनेडो मार्शल आर्ट नेशनल चैंपियनशिप गोल्ड मेडल विजेता अथर्व बाजपेई व धैर्य मिश्रा व नेशनल मार्शल आर्ट के कोच व रेफरी कार्तिक नाडियारा व दीपक कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस अवसर पर खिलाड़ियों ने कहा कि मुझे गर्व है कि मेरे शहर में जन सूचना अधिकार मंच जैसी संस्था है जो खिलाड़ियों को इतना सम्मान देकर उनका मनोबल बढ़ाती है। इस अवसर पर संस्था उपाध्यक्ष मुन्नालाल मिश्रा, संगठन मंत्री मंसाराम वर्मा ,कोषाध्यक्ष राजेश तिवारी ,राजकुमार साहू, रवि परिहार ,शिवराम धर्मेंद्र ,पवन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here