
झांसी। श्रवण मास के उपलक्ष्य में अंतिम सोमवार को अपना हक जानो श्रमिक कल्याण समिति के तत्वावधान में विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन ओरछा से झांसी मढ़ीया महादेव मंदिर पहुंच कर जलाभिषेक किया। इस दौरान कांवड़ यात्रा का जगह जगह स्वागत फूल वर्षा हुई। सोमवार को कावड़ यात्रा का स्वागत किया गया जिसमें सैकड़ो कावड़ यात्री ओरछा धाम रामराजा की नगरी से जल भरकर पैदल मार्ग से ओरछा से होते हुए एवट मार्केट चौराहा से कपूर टेकरी खुशीपुरा होते हुए मडिया महादेव महाकालेश्वर मंदिर में जलाभिषेक हजारों भक्तों के साथ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि बिहारी लाल आर्य महापौर नगर निगम, व रवि शर्मा सदर विधायक का माल्यार्पण व शाल श्रीफल देकर अपना हक जानो श्रमिक कल्याण समिति के अध्यक्ष नरेश वर्मा व पुष्पेंद्र वर्मा पूर्व पार्षद ने सम्मान किया।
सभी कावड़ियों का आयोजक नरेश वर्मा व पुष्पेंद्र वर्मा ने फूलमाला शाल श्रीफल पहनकर स्वागत किया कावड़ियों के साथ भक्ति भाव में डूबी हुई समस्त वार्ड की सैकड़ों महिलाओं ने भी कलश यात्रा में आग लिया जिनको कलश नरेश वर्मा बीड़ी श्रमिक अध्यक्ष द्वारा दिए गए सभी ने मडिया महादेव का जलाभिषेक पूर्ण भाव विभोर होकर भक्ति रस में डूब कर उत्साह के साथ किया गया।
इस जलाभिषेक में कांवड़ियों के रूप में ओरछा से जल लाने वाले पैदल भक्त निम्नवत बंधु रहेः धर्मेंद्रशाक्य मनोज, रवि, गोलू, आकाश जॉटी, पप्पू, मोंटू राजेश, सोनू, यश, विकास लड्डू, छुट्ट, आकाश वर्मा, आशीष वर्मा, विपुल कांत, मृदुल अंशुल वर्मा, सुमित सावन लव सत्यम तिवारी, उदय, दूध रवि, अभिषेक कुशवाहा प्रिंस चूहा, रवि बैग वाला, विशाल, शिवम, गौरव, निखिल सागर आदि ने जल ओरछा से लेकर पैदल यात्रा की जिसके लिए हमारे कावड़िया बधाई के पात्र रहे।
कावड़ यात्रा के मार्ग पर जगह-जगह कांवड़ियों का व आयोजक मंडल के अध्यक्ष नरेश वर्मा का स्वागत किया गया जिसमें मुख्यतः तुलसीराम चंदेरिया ने बड़ी काली माई मंदिर के पास फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। नीलू राजपूत पार्लर वाली ने लकड़ी की टॉल के सामने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया । अनिल कुमार वर्मा, रमेश चंद्र मच्छे, (अध्यक्ष कोरी धर्मशाला) व दीपक वर्मा ने कोरी धर्मशाला पर स्वागत किया। किशोर वर्मा ने घनश्याम कोरी के घर के सामने झंडा चौराहे पर फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। वीरु खटीक ने मोहन हलवाई के सामने, सौरभ भास्नेह ने झलकारी बाई इंटर कॉलेज पर बलदाऊ खेमराज वर्मा सुशील वर्मा ने आदर्श इंटर कॉलेज के सामने। महेश गौतम प्रधानाचार्य आदर्श पब्लिक स्कूल खुशीपुरा ने बृजेश राय, प्रदीप झा एडवोकेट, व विकास पुरी गोस्वामी ने समस्त कावड़ियों को आभार बंधन किया। प्रभु दयाल राधे, राहुल राधे, संजय राधे मनीष वर्मा, गुंडू वर्मा, योगेश वर्मा, कैप्टन वर्मा, कंचन वर्मा, इलू वर्मा आदि ने छोटी काली माई मंदिर समिति कीअगुवाई में स्वागत वंदन व समस्त कांवड़िया व महिलाओं कलश यात्रियों का आभार व बंधन अभिनंदन किया। तदोपरांत समस्त भक्त मंडली ने मढ़िया महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर भक्तिमय वातावरण में श्रद्धा भाव से जल अर्पण किया। समस्त आयोजक मंडल समिति की ओर से पुलिस को आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

