
झांसी। जिले का पदभार ग्रहण करने के बाद सोमवार को मीडिया से रूबरू होकर जिले के नवांगतुक पुलिस कप्तान विकास कुमार ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस और मीडिया का आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील। उन्होंने मीडिया से चर्चा की दौरान कहा कि झांसी बेहतर है, इसे और बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। बुंदेलखंड क्षेत्र विकास के पथ पर है, विकास की गाड़ी तभी दौड़ सकती है जब पटरी मजबूत हो। विकास की रफ्तार और तेजी से बढ़ेगी। एसएसपी विकास कुमार 2017 बेच के आईपीएस बिहार के रहने वाले है। उन्होंने ट्रेनिंग गोरखपुर में हुई। इसके बाद पुलिस कप्तान के रूप में उनकी पहली पोस्टिंग फर्रुखाबाद, बलराम पुर और अब तीसरी पोस्टिंग जिले के पुलिस कप्तान के रूप में जनपद झांसी में हुई। इसके अलावा वह आगरा सहित अन्य जिलों में एस पी सिटी के पद पर तैनात रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

