
झांसी। सौ वर्ष से अधिक जीवन जीने बाद परलोक जा चुकी वृद्ध महिला की उसके परिजनों ने डीजे की धुन पर नाचते झूमते अंतिम यात्रा शमशान घाट तक निकाली। परिजनों ने बताया की इस कलयुग में सौ वर्ष से अधिक जीने के बाद उनका निधन हो गया। इसलिए वह पूरा परिवार खुशियां मना रहा की उनकी मां ने 125 साल का जीवन जिया है।सीपरी बाजार क्षेत्र के आईटीआई निवासी पवन तोमर की दादी केसर बाई का आज निधन हो गया। निधन के बाद घर परिवार के सभी लोग इसलिए खुश थे क्योंकि आज के समय में आम जन 60 या 80 वर्ष तक की आयु ही जी पाता है। लेकिन उनकी मां ने पूरे 125 वर्ष हंसते खेलते गुजर दिए। परिजनों ने आज उनकी अंतिम यात्रा ढोल नगाड़े और डीजे की धुन पर नाचते गाते बजाते हुए निकाली। उनका मानना है की उनकी मां को स्वर्ग लोक मिलेगा इसलिए वह खुशियां जाहिर कर रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






