झांसी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने नीता सिंह परिहार को महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष एडवोकेट अनिल सिंह ने आज पुलिया नंबर नौ निवासी नीता सिंह परिहार को समाज हित और जन हित के कार्यों को देखते हुए उन्हे संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी के साथ महासभा का महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






