Home उत्तर प्रदेश प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने किया ध्वजारोहण, अधिवक्ताओं ने निकाली वाहन रैली

प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने किया ध्वजारोहण, अधिवक्ताओं ने निकाली वाहन रैली

43
0

झांसी। जिला अधिवक्ता के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि प्रभारी जनपद न्यायाधीश शक्ति पुत्र तोमर व जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष उदय राजपूत द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात पूर्व अध्यक्ष रमेश यादव, पूर्व सचिव प्रणय श्रीवास्तव, पूर्वसचिव प्रमोद शिवहरे ,वरिष्ठ अधिवक्ता शिव प्रतापआदि अधिवक्ताओं ने विचार प्रकट किए।कार्यक्रम में अजय कुमार मिश्रा एड. वरिष्ठ उपाध्यक्ष,अशोक कुमार पटेरिया एड. कोषाध्यक्ष, अविनाश मिश्रा एड. संयुक्त सचिव प्रशासन, सूर्य प्रकाश रायएड. संयुक्त सचिव लाइब्रेरी, हिमांशु सक्सेना एड.संयुक्त सचिव प्रकाशन, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार चौरसिया एड., मोहन प्रकाश खरे एड.,संजीव कुमार चतुर्वेदी एड. नरेन्द्र अग्रवाल एड.,अरविन्द्र कुमार सक्सेना एड. एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य हैरान सिंह यादव एड., अमित कुमार शर्मा एड, अमित कुमार पचौरी एड., पवन नगाइच एड.,नवीन मट्टू एड., समीर तिवारी एड. आदि उपस्थित रहे। संचालन सचिव छोटेलाल वर्मा ने किया। कार्यक्रम के पश्चात एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रभारी जनपद न्यायाधीश शक्ति पुत्र तोमर ,सी०जे०एम० श्रीमती जैदी एवं जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष उदय राजपूत व सचिव छोटेलालवर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर बाईक रैली का शुभारंभ कियागया ।बाइक रैली में डीजीसी मृदुल कान्त श्रीवास्तव,एडीजीसी संजय कुमार पाण्डेय,तेज सिंह गौर, विजय सिंह कुशवाहा,न्यायिक अधिकारी एवं अधिवक्तागण सम्मिलित रहे । वाहन रैली का शहर के विभिन्न चौराहे से भ्रमण उपरांत पुनःजजी कम्पाउण्ड में समापन किया गया ।समापन के पश्चात बाईक रैली में सहभागी अधिक्वताओं को अध्यक्ष उदय राजपूत, सचिव छोटेलाल वर्मा द्वारा सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here