
झांसी। भगवान के मंदिर को दूषित कर रहे दो प्रेमी जोड़ों को पकड़ कर लोगों ने जमकर धुना और बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनो प्रेमी जोड़ों से पूछताछ कर रही है।जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र लक्ष्मी गेट बाहर स्थित प्रसिद्ध मां काली मंदिर परिसर में आज दोपहर दो प्रेमी जोड़े फूल बाग में घुस गए और अश्लीलता कर मंदिर परिसर को दूषित करने लगे। प्रेमी जोड़ों की गलत हरकत को देख मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने उन्हे रंगे हाथ पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनो प्रेमी जोड़ों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। बताया जा रहा युवतियां झांसी और युवक मध्य प्रदेश ग्वालियर के रहने वाले है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





