झांसी। नव दुर्गा उत्सव के अंतिम दिन दशहरा पर मां लहर की देवी के भक्त समाज सेवी प्रवेश यादव द्वारा विशाल भंडारा प्रसाद वितरण का आयोजन कराया गया। इस दौरान एम एल सी प्रतिनिधि डॉक्टर आरपी निरंजन उपस्थित रहे।मां लहर की देवी के भक्त ग्राम खोडन निवासी प्रवेश यादव ने नव दुर्गा उत्सव पर दशहरा पर नंदनपुरा नारायण गार्डन के सामने विशाल भंडारा का आयोजन किया। इस दौरान एम एक सी प्रतिनिधि डॉक्टर आरपी निरंजन भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन यात्रा का यह मुख्य मार्ग है, यहां से प्रतिमाओं को विसर्जन करने आने जाने वाले भक्त जनों के लिए यह भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया है। मुख्य रूप से उपस्थित एम एल सी प्रतिनिधि डॉक्टर आरपी निरंजन ने मां लहर की देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रवज्जलित किया इसके बाद भंडारा का आयोजन शुरू हुआ। इस दौरान डोली पचौरी, कल्पना वर्मा, पूर्व पार्षद प्रेम नारायण, अवनीश खरे आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
