झांसी। हिंदू युवा वाहिनी के तत्वावधान में हर वर्ष होने वाला महा गंगा अभिषेक में संतोष शाक्य के नेतृत्व में हजारों लोगों ने शामिल होकर महादेव का महा गंगा अभिषेक किया। इस दौरान पुलिस सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद रहा। सोमवार को श्रावण मास के आखिरी सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी के तत्वाधान में कार्यक्रम संयोजक संतोष शक्या के नेतृत्व में नगर निगम परिसर से महा गंगा अभिषेक यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में डीजे की धुन पर शिवभक्त झूमते हुए आगे आगे चल रहे थे। उनके पीछे सैंकड़ों महिलाए अपने सर पर जल से भरा कलश लेकर हर हर महादेव के जय कारों के साथ चल रहे थे। यह यात्रा नगर निगम परिसर से होते हुए इलाइट चौराहा से झोंकन बाग से गोविंद चौराहा होते हुए मढिया महादेव मंदिर पहुंची जहां सभी ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। वही यात्रा में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से मुस्तैद रही।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






