
झांसी। असम में बाढ़ पीड़ितों की मदद करते हुए शहीद हुए झांसी निवासी सेना के जवान को सम्मान पूर्वक अंतिम विदाई दी। वही अंथेस्थी में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने शासन से शहीद की गांव में प्रतिमा लगाने की मांग की, उन्होंने कहा अगर शासन नही लगवाएगा तो वह खुद शहीद की प्रतिमा लगवाएंगे।जनपद झांसी के ग्राम सरकार निवासी बृजेंद्र सिंह सेना में हवलदार के पद पर कार्यरत थे। असम में आई बाढ़ में फसे पीड़ितों को वह रेस्क्यू के जरिए बचा रहे थे। तभी वह शहीद हो गए। बृजेंद्र सिंह के शहीद होने की खबर से पूरे सरकार क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सम्मान पूर्वक बृजेंद्र सिंह का शव झांसी उनके निवास ग्राम सरकार लाया गया यहां सेना का अफसरों और जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन ने सम्मान पूर्वक उनकी अंतिम यात्रा को विदाई देते हुए अंतेस्थी की। वही इस दौरान कांग्रेस पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए शहीद के परिवार ओर बच्चे से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया साथ ही पूर्व मंत्री ने शहीद की सकरार में प्रतिमा लगाएं जाने की मांग की। पूर्व मंत्री ने कहा अगर शासन उनकी प्रतिमा सरकार में नही लगवाएगा तो वह खुद शहीद की प्रतिमा लगवाएंगे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






