Home Uncategorized दलित युवक को घेरकर पीटा फिर सोशल मीडिया पर किया वीडियो वायरल

दलित युवक को घेरकर पीटा फिर सोशल मीडिया पर किया वीडियो वायरल

58
0

 

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के कच्चे पुल के नीचे गत दिनों दबंग युवकों ने एक दलित युवक को घेरकर उसकी जमकर मारपीट की और दहशत फैलाने के लिए दबंगों ने मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना में घायल दलित और उसकी मां लगातार पुलिस चौकी के चक्कर काट रहे लेकिन घटना के चार दिन गुजरने के बाद भी पुलिस ने दबंगों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की।

जानकारी के मुताबिक गोदु कंपाउंड निवासी कृष्ण शाक्य ने थाना सीपरी बाजार की चमनगंज चौकी में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह 14 अगस्त को दुकान से काम करके अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह कच्चेपुल के नीचे पहुंचा तभी आधा दर्जन दबंग युवकों ने उसे घेर लिया और लात घुसो से उसकी पिटाई कर उसे धमकाते हुए भाग गए। घटना के बाद दबंगों ने दलित युवक के साथ की गई मारपीट के बनाए वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि वह चार दिन से लगातार चौकी के चक्कर काट रहा लेकिन पुलिस ने अभी तक उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की और न ही उसका मेडिकल परीक्षण कराया। दबंग खुलेआम घूम रहे और उसे लगातार धमका रहे है। पीड़ित ने दबंगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here