Home Uncategorized पुलिस लाइन झाँसी में नवनिर्मित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का उद्घाटन

पुलिस लाइन झाँसी में नवनिर्मित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का उद्घाटन

68
0

झांसी। बुधवार को पुलिस लाइन झाँसी में पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी आकाश कुलहरि द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति की गरिमामयी उपस्थिति में नवनिर्मित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का उद्घाटन किया गया।

नवनिर्मित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष पुलिस विभाग में आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस सुविधा के माध्यम से उच्चाधिकारियों द्वारा आयोजित समीक्षा बैठकों, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं विभिन्न महत्वपूर्ण बैठकों में जनपद के अधिकारीगण सुगमता एवं प्रभावी ढंग से प्रतिभाग कर सकेंगे। इससे पुलिस कार्यप्रणाली में समयबद्धता, बेहतर समन्वय एवं त्वरित निर्णय-प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।

उद्घाटन के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष की व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध तकनीकी सुविधाओं का अवलोकन किया गया तथा पुलिसिंग में आधुनिक तकनीक के अधिकाधिक उपयोग पर बल दिया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अरविन्द कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक साइबर श्रीमती अरीबा नोमान, क्षेत्राधिकारी लाइन श्रीमती असमा वकार, प्रतिसार निरीक्षक पन्नालाल मौर्य सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here