Home Uncategorized उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ पाने का सुनहरा अवसर

उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ पाने का सुनहरा अवसर

24
0

झांसी। अधीक्षक राजकीय उद्यान ने अवगत कराया है कि उद्यान विभाग के अन्तर्गत जनपद झॉसी में संचालित विभिन्न योजनाओं ‘पर ड्राप मोर कॉप’ के अन्तर्गत ड्रिप सिंचाई (टपक सिंचाई) एवं स्प्रिंकलर सिंचाई (फब्बारा सिंचाई), राज्य आयुष मिशन की योजना, अनुसूचित जाति/जनजाति राज्य औद्यानिक विकास की योजना, हर्बल गार्डन की योजना, जिला औद्यानिक मिशन योजना एवं मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक मिशन योजना हेतु वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिये कृषको को विभाग की वेवसाइट one.uphorticultur.in पर ऑन लाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत पंजीकृत कृषको के लिये पहले आओ पहले पाओ के आधार पर अनुदान का लाभ प्रदान किया जायेगा। पंजीकरण कराने हेतु कृषक को अभिलेखों में खतौनी, बैंक पासबुक, आधार कार्ड की छायाप्रति, कृषक फार्मर रजिस्ट्री, खसरा एवं जाति प्रमाण पत्र के साथ 02 पासपोर्ट साईज के फोटोग्राफ लाना अनिवार्य है।

उन्होंने यह भी बताया कि रूफ टॉप गार्डेनिंग योजना वर्ष 2026-27 (नवीन) का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जनपद के शहरी क्षेत्रों के मकानों के छतों पर विभिन्न प्रकार के शाकभाजी, औषधीय पौधों का उत्पादन एवं रख रखाव हेतु शहरवासियों के प्रोत्साहन हेतु उक्त योजना पायलट कार्यक्रम के रूप में संचालित किया जाना है। आवेदक को आवेदन के साथ फोटोयुक्त वैध पहचान पत्र, नगर निगम क्षेत्र में आवास स्थित होने का अभिलेख, 100 वर्ग फीट में खुला छत उपलब्ध होने का शपथ पत्र (10 रुपए के स्टैम्प पेपर पर), आवेदक का स्थाई निवास प्रमाण पत्र (यथा बिजली का बिल, गृहकर की रसीद) आवेदक को मय छत की फोटो (जियोटैग युक्त) लाना अनिवार्य है। रूफ टॉप गार्डेनिंग योजना में लाभार्थी को 10 हजार रुपए का अनुदान/किट उपलब्ध करायी जायेगी।

इच्छुक कृषक कार्यालय अधीक्षक राजकीय उद्यान झांसी में कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही विकास खण्ड बामौर व मऊरानीपुर में चन्द्रशेखर कटियार, उ०नि० 9451146593, विकास खण्ड गुरसराय व बंगरा में पुष्पेन्द्र सिंह राठौर, स०उ०नि० 9140047199, चिरगांव व मोंठ में श्री गौरव तिवारी, स०उ०नि० 7007081972 एवं बबीना व बड़ागांव में माता प्रसाद स०उ०नि० 9839909257 से सम्पर्क कर सकते हैं।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here