Home Uncategorized खंड शिक्षा अधिकारी बंगरा को समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी बंगरा को समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन

39
0

झांसी। उत्तरप्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ बंगरा के पदाधिकारियों द्वारा शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विकासखंड बंगरा शिक्षा अधिकारी के समक्ष चर्चा की गई। संगठन ने शिक्षकों के हितों से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगों को रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की अपेक्षा की।

चयन वेतनमान

शिक्षकों के चयन वेतनमान से संबंधित प्रकरणों को प्रत्येक माह समयबद्ध तरीके से अग्रसारित एवं निस्तारित किया जाए, जिससे शिक्षकों को अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े।

सीसीएल अवकाश

शिक्षकों के सीसीएल अवकाश आवेदनों का समय से परीक्षण कर अग्रसारण एवं स्वीकृति की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए, ताकि शिक्षकों को सुविधा प्राप्त हो सके।

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत पात्र सभी कर्मचारियों के प्रपत्रों को समयबद्ध रूप से उच्चाधिकारियों को अग्रसारित किया जाए, जिससे संबंधित कर्मचारियों को योजना का लाभ शीघ्र मिल सके।

विद्यालयों में अनधिकृत प्रवेश पर रोक

विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था एवं शिक्षकों की गरिमा बनाए रखने के लिए विद्यालय परिसर में अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रभावी रोक लगाई जाए तथा इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष आदित्य निरंजन, ब्लॉक उपाध्यक्ष शिवम रिछारिया, ब्लॉक संगठन मंत्री ऋषभ द्विवेदी, संगठन मंत्री अरुण पटेरिया, सोनम साहू, अजय मैक्सवेल, श्रद्धा बबेले, बृजमोहन आर्य, उषा राजा परमार, निधि गुप्ता, वैशाली, शिक्षा पटेरिया, रिंकी सिंह सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here