
झांसी। जिला साहू समाज झांसी महानगर की ओर से मां कर्मा बाई धाम के निर्माण के लिए दो एकड़ भूमि आवंटित किए जाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर के झांसी आगमन पर ज्ञापन सौंपा गया।
भाजपा के निवर्तमान जिला महामंत्री अमित साहू के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में शासन स्तर पर मां कर्मा बाई धाम के निर्माण के लिए दो एकड़ भूमि आवंटित किए जाने की मांग रखी गई। अमित साहू ने बताया कि राज्य मंत्री राकेश राठौर ने मांग पर संतोषजनक आश्वासन दिया है।
ज्ञापन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष साहू समाज एड सचेंद्र साहू, जिला महामंत्री बाल स्वरूप साहू, ठेकेदार अविनाश साहू, भामाशाह विनोद साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश साहू, व्यापारी नेता संतोष साहू, राकेश साहू, पूर्व पार्षद राजू साहू राशि साहू, श्रीमती कुसुम साहू, रामपाल मोदी, ऋषि साहू, विकास कोटिया, प्रवीण साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

