Home Uncategorized 20 को निकलेगी विशाल कांवड़ यात्रा, मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर से होगी फूलों...

20 को निकलेगी विशाल कांवड़ यात्रा, मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर से होगी फूलों की वर्षा

108
0

झांसी। विगत दस वर्षों से निकाली जा रही कांवड़ यात्रा इस वर्ष भी ग्यारहवीं बार बड़े ही धूमधाम से निकाली जाएगी। इस कांवड़ यात्रा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टरों द्वारा फूल वर्षा की जाएगी। कांवड़ यात्रा के मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह रहेंगे।

मंगलवार को सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बबीना विधायक राजीव सिंह, धर्माचार्य पंडित हरिओम पाठक, पंडित ललन महाराज, भाजपा नेता संजीव लाल अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बुंदेलखंड कांवड़ यात्रा समिति द्वारा श्रवण मास में पिछले दस वर्षों से कांवड़ यात्रा निकाल रही है। इसी क्रम इस बार भी श्रावण मास के उपलक्ष्य में विशाल कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। यह कांवड़ यात्रा बीस अगस्त को ओरछा से शुरू होगी और सिद्धेश्वर मंदिर ग्वालियर रोड पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक होगा। उन्होंने बताया कि इस बार कांवड़ यात्रा में भगवान भोले नाथ के स्वरूप की मंडली द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही एक सौ एक महिलाएं पीले वस्त्र में सर पर कलश रखकर चलेंगी, कांवड़ यात्रा में सबसे आगे दिव्यांग अपने वाहनों से चलकर कांवड़ यात्रा का अगुवाई करेंगे। वही उन्होंने बताया कि यह कांवड़ यात्रा 22 किलो मीटर लंबी है। इस कांवड़ यात्रा में दस से बारह हजार महिलाएं शामिल होंगी। इस कांवड़ यात्रा में भगवान शिव पार्वती सभी भगवानों के स्वरूप की अलावा वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के एक सौ एक स्वरूप भी चलेंगे। उन्होंने बताया कि इस कांवड़ यात्रा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में उनके द्वारा भेजे गए चार हेलीकॉप्टरों से पुष्प वर्षा कांवड़ यात्रा झांसी में आने पर की जाएगी। उन्होंने बताया यह कांवड़ यात्रा ओरछा से सुबह दस बजे प्रारंभ होकर सातारा नदी पुल से ओरछा तिगैला, से होते हुए रिसाला चुंगी, बस स्टैंड, कचहरी चौराहा, इलाईट चौराहा, जीवन शाह तिराहा होते हुए बीकेडी चौराहा से सिद्धेश्वर मंदिर पहुंचेगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here