Home Uncategorized नगर निगम में अपर नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन,  जिलाधिकारी के...

नगर निगम में अपर नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन,  जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं महापौर को भेजा पत्र

35
0

 

झांसी। वीरांगना झलकारी बाई समिति के द्वारा भगवान दास राजू बुक सेलर की अध्यक्षता में अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन पत्र दिया एवं जिलाधिकारी व महापौर को भेजा ज्ञापन पत्र में बताया कि एस पी,आई इंटर कॉलेज के सामने वीरांगना झलकारी बाई की मूर्ति स्थापित है स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर महापुरुषों की मूर्तियों पर एवं पार्किंग में सजावट की जाती है लेकिन इस वर्ष 15 अगस्त 2026 को वीरांगना झलकारी बाई की मूर्ति एवं पार्क की सजावट नहीं की गई जिस कारण वीरांगना झलकारी बाई सेवा समिति के पदाधिकारी में रोष है उन्होंने मांग की है की जिसने भी यह काम किया है उसे पर कार्रवाई अमल में लाई जाए, राष्ट्रीय पर्वों पर इस तरह का जानबूझकर महापुरुषों का अपमान करना गलत है नगर निगम प्रशासन की कार्य शैली के कारण पूरी कोरी समाज एवं आमजन काफी रोष व्यक्त है इस मौके पर भगवान अध्यक्ष, किशोर वर्मा, लखनलाल वर्मा, हरिकृष्ण वर्मा, राजकुमार,लक्ष्मण प्रसाद वर्मा, टीडी वर्मा, संजय शिवानिया,श्याम सुंदर, आर के बर्मा, बी डी वर्मा, नंदकिशोर वर्मा गोविंद दास,एल पी वर्मा, संदीप वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here