Home उत्तर प्रदेश 4 करोड़ 81 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण

4 करोड़ 81 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण

21
0

झांसी। मऊरानीपुर मे जनसभा को संबोधित करने के बाद सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम ने झांसी और जालौन के विकास कार्यों की 4 करोड़ 81 लाख के कार्यों का लोकार्पण किया।उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या बुधवार को झांसी आए। उन्होंने सबसे पहले मऊ रानीपुर मे जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद वह झांसी पहुंचे जहां उन्होंने मेडिकल कोलेज के पास स्थित ज्योतिराव फूले की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा अनावरण के बाद वह सर्किट हाउस पहुंचे जहां उन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर लिया इसके बाद जनहित में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए 4 करोड़ 81 लाख के कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान झांसी मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम, एसएसपी, सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारी तथा महापौर, सदर विधायक सहित भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विकास कार्यों का लोकार्पण करने के बाद डिप्टी सीएम सर्किट हाउस के सभागार में कानून एवम विकास कार्यों की समीक्षा शुरू कर दी थी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here