Home उत्तर प्रदेश बंदूक लूटकांड के बाद चैन स्नेचिंग फिर चोरी की सूचना

बंदूक लूटकांड के बाद चैन स्नेचिंग फिर चोरी की सूचना

39
0

झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में चौबीस घंटे के अंदर बदमाशों ने तीन तीन बड़ी घटनाओं को अंजाम दे दिया। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद सभी पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक नैनागढ़ निवासी राम मिलन ने पुलिस को शनिवार की रात सूचना देते हुए बताया की वह बिजौली स्थित फेक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। शनिवार की रात वह नौकरी समाप्त कर अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में बल्लम पुर के पास पहले से घात लगाए बैठे दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और मारपीट कर उसकी लाइसेंसी बंदूक छीन कर ले गए। वही प्रेमनगर के जैन कॉलोनी निवासी वृद्ध महिला विमला देवी ने पुलिस को बताया की रविवार की दोपहर वह दुकान से अपने घर जा रही थी। तभी रास्ते में पीछे से एक युवक ने उसके गले पर झपट्टा मारकर उसकी डेढ़ तोला सोने की चैन लूट ली और भाग गए। वही प्रेमनगर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर निवासी हरज्ञान केवट ने बिजौली पुलिस को सूचना देते हुए बताया की वह अपने परिजनों के साथ घर पर ताला लगाकर रिस्तेदारी में गया था। आज घर लोट कर आया तो देखा कमरे का अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था अलमारी में रखे एक लाख की नकदी, एक मंगल सूत्र, एक सोने की अंगूठी गायब थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया की किसी अज्ञात चोर ने ताले की चाबी मिलाकर उसका ताला खोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here