Home उत्तर प्रदेश भगवान परशुराम का अस्त्र भेंट किया उप मुख्यमंत्री को

भगवान परशुराम का अस्त्र भेंट किया उप मुख्यमंत्री को

25
0

झांसी। उप्र के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के प्रभावी मतदाता सम्मेलन झाँसी में बरूआसागर नगर के पुजारी मंडल की ओर से वनवासी राम भाऊ मंदिर के संयुक्त मुंतजिम एवं पुजारी पं दीपक कुमार त्रिपाठी ने भेंट करके उनको पुजारी मंडल की ओर से माल्यार्पण किया एवं भगवान परशुराम का अस्त्र भेंट फरसा भेंटकिया। इसके पूर्व मंदिर दर्शन के दौरान सिद्धेश्वर सिद्धपीठ के महंत एवं विश्व हिंदू महासंघ उ प्र के धर्माचार्य प्रमुख आचार्य पं हरीओम पाठक एवं पं दीपक कुमार त्रिपाठी ने मठ, मंदिरों पर भूमाफियाओं एवं अराजक तत्वों की नजर एवं प्रशासनिक भूमिका के बारे में जानकारी दी एवं क्षेत्रीय ब्राह्मण समाज बबीना द्वारा निर्मित होने विशाल परशुराम आश्रम निर्माण के बारे में भी जानकारी दी एवं आगामी समय में श्रीपरशुराम आश्रम के लोकार्पण हेतु पधारने का आग्रह भी किया। उप मुख्यमंत्री ने बरूआसागर नगर की मठ मंदिरों की समस्याओं के निस्तारण के लिए ठोस कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। बरूआसागर सर्वब्राह्मण समाज समिति के अध्यक्ष मृदुल तिवारी एवं पदाधिकारीगण धर्मेंद्र तिवारी एवं राजीव बिरथरे ने बताया कि शीघ्र ही पुजारियों एवं ब्राह्मण समाज का एक प्रतिनिधि मंडल आचार्य पं हरीओम पाठक जी के नेतृत्व में लखनऊ जाकर माननीय उप मुख्यमंत्री ब्राह्मण कुलभूषण पं ब्रजेश पाठक से भेंटकर बरूआसागर के तमाम मंदिरों और आश्रमों की समस्याओं के बारे विस्तृत रिपोर्ट डोजियर बनाकर सोंपेंगा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here