झांसी। 42 वर्ष पूर्व तमंचे के साथ गिरफ्तार होकर जेल गया आरोपी जमानत होने के बाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इसी याचिका के दाखिल के बाद वह लापता हो गया। न्यायालय में समय पर तारीख पर उपस्थित नहीं होने पर न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर पुलिस को उसकी गिरफ्तारी कर न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए है। न्यायालय के आदेश पर थाना शहर कोतवाली पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दी। वही पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यह आरोपी जहां मिले तत्काल थाना शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दे।
जानकारी के मुताबिक जिला जालौन के रमपुरा हाल निवासी चतुरयाना थाना शहर कोतवाली झांसी निवासी गोविंद दास वर्ष 1983 में झांसी शहर कोतवाली से तमंचा रखने के आरोप में जेल गया था। जेल से आने के बाद आरोपी गोविंद दास ने हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी। याचिका दाखिल करने के बाद याची कर्ता गोविंद दास न्यायालय में उपस्थित हुआ। जिस पर हाईकोर्ट न्यायालय ने गोविंद दास के न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर इसका गैर जमानती वारंट जारी कर थाना कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए कि गोविंद दास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाए जिससे याचिका का समय पर गुणवत्ता के आधार पर निस्तारण किया जा सके। न्यायालय के आदेश पर थाना कोतवाली पुलिस ने गोविंददास की तलाश में कई स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

