Home Uncategorized समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेंद्र भोजला, विश्वप्रताप के खिलाफ मुकदमा दर्ज

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेंद्र भोजला, विश्वप्रताप के खिलाफ मुकदमा दर्ज

94
0

 

झांसी। झारखंड में पेपर लीक प्रकरण को लेकर भाजपा पार्षद द्वारा राहुल गांधी और अखिलेश यादव के मुंह पर पट्टी बांधे हुए लगाई गई होर्डिंग फाड़ने पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेंद्र भोजला और समाजवादी युवजन सभा के नेता विश्वप्रताप सिंह के खिलाफ नवाबाद थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

ग्राम सिमराहा निवासी पार्षद अमित राय ने नवाबाद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसने नगर निगम के निर्धारित मूल्य को जमा कराकर इला ईट चौराहा स्थित शहर के कई स्थानों पर होर्डिंग लगवाई थीं। जिसे 13अगस्त की शाम करीब साढ़े चार बजे समाजवादी पार्टी के गुंडे बृजेंद्र यादव, विश्वप्रताप सिंह और आठ दस लोगों ने फाड़ दी। नवाबाद पुलिस ने बृजेंद्र यादव, विश्वप्रताप सिंह सहित उसके आठ दस लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191=2, 352, 351=2, 324 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here