Home Uncategorized विशेष शासकीय अधिवक्ता विपिन मिश्रा फिर हुए सम्मानित

विशेष शासकीय अधिवक्ता विपिन मिश्रा फिर हुए सम्मानित

64
0

झांसी। अभियोजन की और से पैरवी कर अपराधियों को अधिक से अधिक सजा दिलाने वाले विशेष शासकीय अधिवक्ता विपिन मिश्रा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एक बार फिर सम्मानित हुए। विपिन मिश्रा अपनी निष्पक्ष छवि और उत्कृष्ट कार्य के चलते हमेशा चर्चाओं में बने रहते है।

राज्य सरकार की और से अभियोजन की पैरवी करने वाले विशेष शासकीय अधिवक्ता विपिन मिश्रा को वर्ष 2024=2025 और 2025=2026 में उल्लेखनीय कार्य करने और निष्पक्षता से राज्य सरकार की और से पैरवी कर अपराधियों को अधिक से अधिक सजा दिलाने पर मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे ने उन्हें सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र दिया और उनके कार्य की काफी प्रशंसा की। आपको बता दे कि न्यायालय विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित झांसी न्यायालय में अभियोजन की और से पैरवी करने वाले विशेष शासकीय अधिवक्ता विपिन कुमार मिश्रा को कई बार जिलाधिकारी और एसएसपी सहित कई पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here