Home Uncategorized घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म, पीड़ा झेल रही धमकी से डरी...

घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म, पीड़ा झेल रही धमकी से डरी युवती ने परिजनों के साथ आज पुलिस से की शिकायत

69
0

 

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम भोजला स्थित पोश कॉलोनी में अकेली रह रही युवती के साथ दबंग ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवती की मारपीट कर दी। गंभीर अवस्था में दर्द से पीड़ा झेल रही युवती डरी सहमी आज परिवार के लोगों के द्वारा समझाने पर पुलिस में शिकायत करने पहुंची। पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उन्नाव बालाजी भोजला रोड निवासी युवती ने सीपरी बाजार थाना में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके माता पिता बाहर गए थे घर पर वह अकेली थी। तभी रिश्ता में भाई लगने वाला युवक देर रात उसके घर दवाजा फांद कर घर में घुस आया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर दबंग ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे उसे शरीर में गंभीर चोट भी आई है। परिवार की बदनामी न हो इसलिए वह यह सब छिपाए रही। लेकिन दर्द की पीड़ा नहीं झेल पाने पर परिजनों ने उससे पूछताछ की तो युवती ने पूरी घटना बताई। आज युवती के साथ उसके परिजन थाने पहुंचे और लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here