
झांसी। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवाबाद थाना पुलिस नीक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक नवाबाद थाना पुलिस ने मध्यप्रदेश के जिला दतिया बसई निवासी रहीश यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की तीन बाइक क्रमांक यूपी 93 एके 8191, यूपी 94 एफ 3338, यूपी 93 ए ए 6379 बरामद कर ली। पकड़ा गया आरोपी शातिर वाहन चोर है, पूर्व में कई वाहन चोरी समेत आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

