Home Uncategorized अंतर्जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट 2026 प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

अंतर्जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट 2026 प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

51
0

झांसी। सोमवार पुलिस लाइन झाँसी के परेड ग्राउण्ड में कानपुर जोन की 28वीं अन्तरजनपदीय शूटिंग स्पोर्ट/राइफल/रिवाल्वर/पिस्टल/कार्बाइन एवं एलार्म एफीशिएंसी दौड़ प्रतियोगिता-2026 का शुभारम्भ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद झाँसी बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति द्वारा किया गया।

उद्घाटन समारोह में पुलिस अधीक्षक श्रीमती अरीबा नोमान, क्षेत्राधिकारी नगर रामवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी एलआईयू अनिल कुमार पाण्डेय एवं प्रतिसार निरीक्षक श्री पन्ना लाल मौर्या सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति ने प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खेल एवं शूटिंग प्रतियोगिताएं पुलिस बल में अनुशासन, एकाग्रता तथा शारीरिक एवं मानसिक दक्षता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इन प्रतियोगिताओं से पुलिस कर्मियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का विकास होता है।प्रतियोगिता में कमिश्नरेट कानपुर नगर, झाँसी, कानपुर देहात, जालौन, औरैया, कन्नौज, फतेहगढ़, ललितपुर एवं इटावा के पुलिस प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं दी गईं। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न शूटिंग स्पर्धाओं एवं एलार्म एफीशिएंसी दौड़ में पुलिस कर्मियों द्वारा अपने कौशल, अनुशासन एवं शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया जाएगा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here