Home Uncategorized नौ वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ के आरोपी वृद्ध ने पुलिस कस्टडी में...

नौ वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ के आरोपी वृद्ध ने पुलिस कस्टडी में लगाई फांसी, हालत गंभीर

87
0

 

झांसी। छेड़खानी और पोस्को एक्ट के मामले में हिरासत में लिए गए वृद्ध ने थाना के टायलेट के अंदर गमछे से फांसी लगा ली। पुलिस ने उसे एन वक्त पर देख कर फंदे उतार कर पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। थाना परिसर में पुलिस हिरासत में आत्महत्या के प्रयास के करने के मामले से पूरे इलाक़े में सनसनी फैल गई। सूचना पर एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल की।

जानकारी के मुताबिक गुरसराय के सिगार गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद 62 वर्षीय पर मासूम बालिका नौ वर्षीय के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप में गुरसराय थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आज सुबह थाना परिसर में उस समय सनसनी फैल गई जब वृद्ध राजेंद्र प्रसाद को दैनिक क्रिया के लिए टायलेट में ले जाया गया। जहां उसने अपने गमछे से फंदा बनाकर गले में डाल लिया और उस पर झूल गया। काफी समय तक टॉयलेट से बाहर नहीं निकलने पर पुलिस कर्मियों ने अंदर देखा तो राजेंद्र प्रसाद फंदे पर लटका था। तत्काल पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतार कर पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां हालत बिगड़ने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज भेज दिया। सूचना पर पहुंचे एसएसपी झांसी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी छेड़छाड़ और पोस्को एक्ट में नामजद आरोपी है, उसे कल रात पुलिस हिरासत में लिया गया। आज सुबह उसने गमछे से फंदा बनाकर फांसी लगाई है। फिलहाल मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here