Home Uncategorized उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग लिखित परीक्षा में 7176 अभ्यर्थियों को होना...

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग लिखित परीक्षा में 7176 अभ्यर्थियों को होना था शामिल, 6234 रहे उपस्थित,942 ने छोड़ी परीक्षा परीक्षा के दौरान सभी सेक्टर/ स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर रहे मौजूद

39
0

झांसी। नोडल अधिकारी परीक्षा/अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल ने जनपद में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित प्राविधिक सहायक ग्रुप सी परीक्षा-2026 का विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, परीक्षा नगर के 18 परीक्षा केंद्रों पर पूर्वाहन 10:00 से 12:00 तक निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित हुई।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल ने सर्वप्रथम कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम से समस्त परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हो रही परीक्षा को देखा। तत्पश्चात् उन्होंने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया ताकि परीक्षा शांति पूर्वक एवं किसी भी दशा में परीक्षा दूषित ना हो इसे सुनिश्चित कराया जा सके। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में डुप्लीकेट परीक्षार्थी किसी भी दशा में शामिल नहीं हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने स्वयं एडमिशन कार्ड की गंभीरता से जांच की, इसके अतिरिक्त उन्होंने परीक्षा केंद्र पर तैनात स्टेटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट से संवाद स्थापित किया। परीक्षा केंद्र पर बनाए गए कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण करते हुए उन्होंने कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे की लोकेशन को देखा।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र के आस-पास धरना प्रदर्शन, जुलूस, जनसभा का आयोजन नहीं किया गया, इसके साथ ही साथ फोटो स्टेट मशीन विशेष रूप से बंद रखी गई। परीक्षा के मद्देनजर जनपद झांसी में द0प्र0स0 की धारा-163 प्रभावी रही, सभी अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट ने धारा-163 द0प्र0स0 का अनुपालन सुनिश्चित कराया। आयोजित परीक्षा के दौरान सभी 18 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार परीक्षा केंद्रों पर मुस्तैद रहते हुए परीक्षा को पूर्ण शांति और शुचिता के साथ संपन्न कराया।

जनपद में आयोजित उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्राविधिक सहायक ग्रुप सी की मुख्य परीक्षा की जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि परीक्षा नगर में 18 परीक्षा केन्द्रों पर एक पाली में संपन्न हुई। पूर्वाहन 10:00 से 12:00 तक सम्पन्न हुई परीक्षा में कुल 7176 परीक्षार्थियों को लिखित परीक्षा में सम्मिलित होना था। उन्होंने बताया कि 6234 अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी तथा 942 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

उन्होंने इस दौरान एसपीआई इंटर कॉलेज, एलवीएम इंटर कॉलेज सहित सूरज प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। वहाँ बनाए गए कंट्रोल रूम से प्रत्येक कक्ष में परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों का सत्यापन किया। नगर के सभी 18 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न है।

इस अवसर पर सदस्य आयोग राजवंत सिंह यादव, सेक्टर मजिस्ट्रे, सहित समस्त स्टैटिक मजिस्ट्रेट/ सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापक तथा प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here