
झांसी। बढ़ते साइबर अपराध पर झांसी पुलिस द्वारा की जा रही निरोधात्मक कार्यवाही के क्रम में थाना कटेरा क्षेत्र में देर रात भारी पुलिस फोर्स के साथ छापेमार कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में झांसी पुलिस ने सैकड़ों ग्रामीण पुरुष, महिलाओं को हिरासत में लेकर झांसी साइबर थाना में पूछताछ के बाद सभी को छोड़ कर 23 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से 120 मोबाइल फोन, सहित लैपटॉप, डेबिट कार्य, आधार कार्ड सहित कई कूट रचित दस्तावेज बरामद कर लिए है।
बताया जा रहा है कि कटेरा थाना क्षेत्र के गांवों में साइबर अपराधी संरक्षण लेकर साइबर अपराध करते थे। लोगों को साइबर अपराध के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट कर रुपयों की ठगी करते थे।
जानकारी के मुताबिक एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में साइबर अपराध को रोकने और इस साइबर अपराध को करने वाले गिरोह के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 7/8 अगस्त की देर रात साइबर थाना पुलिस, जनपद के कई थानों का पुलिस फोर्स कटेरा थाना क्षेत्र के कई गांवों में दबिश दी। इस दौरान पुलिस टीम ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर पुरुष और महिलाओं समेत सैकड़ों लोगों को हिरासत में ले लिया। शनिवार की दोपहर पूछताछ के बाद सभी ग्रामीण पुरुष और महिलाओं को छोड़ कर 23 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया।
शनिवार की देर रात प्रेस वार्ता के माध्यम से एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने जानकारी देते हुए बताया कि यह साइबर अपराधी लोगों को वीडियो कॉलिंग कर पुलिस की वर्दी दिखाकर, फर्जी थाना दिखाकर, फर्जी तरीके से सायरन बजाकर उन्हें दहशत में डालकर डिजिटल अरेस्ट करते थे और रुपयों की ठगी करते थे। यह साइबर अपराधी इंटरनेशनल गिरोह से जुड़े है। फिलहाल अभी पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।
ड्रोन कैमरे से रखी जा रही थी निगरानी
झांसी। कटेरा के तीन गांव में छिपे यह साइबर अपराधियों की पुलिस टीम को काफी समय पहले जानकारी मिल गई थी। पुलिस टीम इनकी सटीक सूचना पर इन्हें गिरफ्तार करने के लिए ड्रोन कैमरे से इन पर निगरानी रख रही थी। साथ ही छापेमारी के पहले पुलिस टीम ने संबंधित थाना कटेरा को सूचना नहीं दी थी, पूरा प्लान गोपनीय रखा गया था। कटेरा थाने पहुंच कर टीम ने वहां की पुलिस के मोबाइल स्विच ऑफ करवा कर उनके सहयोग से छापेमारी की
खबर का बॉक्स
कटेरा की सीमा से सटे मध्यप्रदेश से पूर्व में पकड़ चुके ठग
झांसी। कटेरा थाना क्षेत्र में देर रात हुई पुलिस की साइबर अपराधियों की तलाश में ताबड़तोड़ कार्यवाही से पूरे गांव में सनसनी फैली हुई है। इसके पूर्व दो साल पहले गैर प्रांत की पुलिस ने कटेरा थाना की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के इलाके में दबिश देकर चार युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ठगी के साक्ष्य और विदेशी करंसी भी मिली थी। फिलहाल इस बार झांसी पुलिस की कार्यवाही में क्या निकल कर सामने आता है, यह देर रात ही जानकारी मिलेगी।
खबर का बॉक्स
इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
झांसी। शनिवार की देर रात एसएसपी ने साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इस अभियान में ग्राम कादौर निवासी नितिन यादव, राजू यादव, धीरेन्द्र यादव, बृजेंद्र यादव, प्रदीप यादव, लाल सिंह उर्फ लक्ष्मण, शिवम, कृष्ण प्रताप, रक्षपाल, रोहित सिंह, उमा शंकर, पहलवान सिंह, दीपक यादव, कुलदीप यादव, सौरभ सिंह, रणविजय, संजय सिंह, सतीश, कटेरा के ग्राम खोरियाना निवासी ऋतिक यादव, अभिषेक, मोरियाना निवासी अजय यादव, बृजेश यादव, अर्जुन यादव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 120 मोबाइल फोन, 35 डेबिट कार्ड, बीस आधार कार्ड, बोटर कार्ड, टेबलेट, लैपटॉप, ढेरों बैंक पासबुक सहित 9 लाख बीस हजार 510 रुपए बरामद हुए है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

