Home Uncategorized विश्व हिंदू परिषद की क्षेत्रीय बैठक में सोमेंद्र यदुवंशी को फिर सौंपी...

विश्व हिंदू परिषद की क्षेत्रीय बैठक में सोमेंद्र यदुवंशी को फिर सौंपी गई झांसी विभाग की जिम्मेदारी

36
0

 

संवाद। गोरखपुर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की तीन दिवसीय क्षेत्रीय पूर्णकालिक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में विहिप के पूर्वी लखनऊ क्षेत्र के सभी जिलों एवं विभागों के प्रमुख पदाधिकारियों और पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और विस्तार योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण भी किया गया। इसी क्रम में झांसी विभाग की जिम्मेदारी एक बार फिर सोमेंद्र यदुवंशी को सौंपी गई। उनके कार्यक्षेत्र में झांसी महानगर, झांसी ग्रामीण, उरई और ललितपुर सहित चार जिले शामिल हैं।

संगठन नेतृत्व ने सोमेंद्र यदुवंशी के पूर्व कार्यकाल में किए गए संगठनात्मक कार्यों और सक्रिय भूमिका पर विश्वास जताते हुए उन्हें दोबारा यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। उनके नेतृत्व में इन चारों जिलों में संगठन विस्तार, सेवा कार्यों, धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने के अभियान को और गति देने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, सेवा प्रकल्पों, सामाजिक समरसता, धर्म जागरण और हिंदू समाज को संगठित करने के विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और जनसंपर्क बढ़ाने का संकल्प भी लिया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here