Home Uncategorized सीपरी बाजार में दर्ज हुए अपरहण, मारपीट, रंगदारी के मुकदमे की विवेचना...

सीपरी बाजार में दर्ज हुए अपरहण, मारपीट, रंगदारी के मुकदमे की विवेचना अब ललितपुर पुलिस करेगी

139
0

 

झांसी। तीन माह पूर्व थाना सीपरी बाजार में दर्ज हुए अपरहण, मारपीट, लूट डकैती कांड की घटना की विवेचना अब जिला ललितपुर पुलिस को सौंपी गई है। इसकी विवेचना पहले थाना सीपरी बाजार से छीन कर थाना सदर बाजार को दी गई थी। लेकिन धाराओं को अपनी मर्जी से घटाने के आरोपों के चलते अब इस विवेचना को जिला ललितपुर पुलिस को स्थानांतरित कर दी गई है।

आपको बता दे कि तीन माह पूर्व ग्राम सिमरा राघवेंद्र सिंह ने थाना सीपरी बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि माह फरवरी में माह फरवरी में वह अपने आवास से पहुंज नहर की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में पहले से घात लगाए खड़े आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उसे स्कूटी से उतार कर मारपीट कर फायरिंग करते हुए उसकी स्कूटी में रखी हजारों की नकदी लूट ली थी और उसे गाड़ी में डालकर ले गए। रास्ते में उसकी मारपीट कर उससे लाखों रुपयों की रंगदारी मांगी थी। इस मामले में पुलिस ने मानसिंह यादव सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ लूट, रंगदारी, डकैती, प्राण घातक हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पीड़ित राघवेंद्र ने पुलिस अफसरों को शिकायती पत्र देकर बताया था कि थाना सीपरी बाजार पुलिस ने लूट डकैती की धाराओं को कम कर दिया और आरोपियों का बचाव कर रही है। इस पर पीड़ित की विवेचना थाना सदर बाजार स्थानांतरित कर दी गई थी। पीड़ित ने पुलिस मुख्यालय, एडीजी कानपुर जोन सहित कई अफसरों के यहां फरियाद लगाते हुए बताया था कि थाना सदर बाजार पुलिस ने विवेचना में कुछ नहीं किया। इस पर अब पीड़ित की शिकायती पत्र के आधार पर विवेचना जिला ललितपुर पुलिस को सौंप दी गई है। अब इस मुकदमे की विवेचना ललितपुर पुलिस करेगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here