
झांसी। पेड़ काटने के आरोप में आरोपी बनाए गए व्यक्ति ने व्यक्ति ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर शिकायती पत्र देते हुए वन विभाग के अधिकारियों झूठा मुकदमा दर्ज करने और शिकायत करने पर कार्यालय में बंधक बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से न्याय की मांग करते हुए कुछ वीडियो फुटेज भी साक्ष्य के साथ संलग्न किए है।
जानकारी के मुताबिक सीपरी बाजार के मसीहा गंज निवासी राजेंद्र गुप्ता ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह एक प्रतिष्ठित दवा व्यापारी है। उसने बताया कि वन विभाग में उसके खिलाफ पेड़ काटने का केस दर्ज किया गया है, जबकि उसने कोई पेड़ नहीं काटा पेड़ काटने वाले मजदूर खुद गवाही दे रहे कि पेड़ किसी अन्य लोगों ने काटा है। इसकी शिकायत करने जब उसके पिता इसकी शिकायत करने 28 जुलाई को पुरानी तहसील के पास स्थित वन विभाग पहुंचे तो वहां वन अधिकारियों ने उन्हें बंधक बना लिया और जमकर गाली गलौज की। उसका आरोप है कि जब उसने इस घटना की अपने मोबाइल से वीडियो बनाई तो वन विभाग अफसरों ने उसका मोबाइल छीन लिया। पीड़ित ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र के माध्यम से कार्यवाही की।मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

