Home Uncategorized सख्ती के बाद भी आखिर किसके आशीर्वाद से बालू माफिया मस्त है,...

सख्ती के बाद भी आखिर किसके आशीर्वाद से बालू माफिया मस्त है, हसारी में दो स्थानों पर लाखों कीमत की अवैध बालू डंप

68
0

झांसी। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशन में जिला प्रशासन लगातार बालू के हो रहे अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्यवाही कर रहा है। इसके बावजूद कई बालू माफियाओं ने अवैध बालू का भंडारण कर रखा और रात अंधेरे में बालू का परिवहन जारी है। लेकिन यह बालू का परिवहन हो किसके इशारे पर रहा है, जिससे इन माफियाओं के इतने हौसले बुलंद है।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हसारी में पुलिस चौकी के पीछे स्थित ग्रीन बुड स्कूल के पीछे स्थित एक बाड़े में भारी मात्रा में माफिया ने बालू का अवैध भंडारण कर रखा है। यही नहीं इसके अलावा इस माफिया का बालू का भंडारण हसारी में श्री नगर में भी है। सूत्र बताते है कि रात के अंधेरे में ट्रेक्टर ट्राली से यही से बालू का अवैध रूप से परिवहन किया जाता है, जिसमें कुछ जिम्मेदारों की मिली भगत शामिल है। रात के अंधेरे में अवैध बालू का परिवहन करने वाले ट्रेक्टर ट्रालियों की आवाजों से आस पास के लोग चैन की नींद नहीं सो पाते साथ ही आए दिन किसी न किसी के मकान को नुकसान पहुंचा जाते है। इस संबंध में जब खनिज अधिकारी से वार्ता करने के लिए उनका फोन लगाया गया तो वह रिसीव नहीं हुआ।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here