
झांसी। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 29 जुलाई 2026 से चलने वाले ‘समरसता संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिला कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य संत रविदास जी के समतामूलक विचारों और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना तथा इस राष्ट्रव्यापी अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करना रहा।
जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह मुख्य अतिथ्व मै प्रारंभ हुआ महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपांजलि कर कार्यकम का विधिवत शुभारंभ हुआ कार्यक्रम के रूप में अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री सलिलकांत श्रीवास उपस्थित रहे। मंचासीन इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य रामतीर्थ सिंघल , अभियान के संयोजक संतराम पेंटर , जिला महामंत्री विकास कुशवाहा एवं अरविंद्र राजपूत , सहसंयोजक , पुष्पेंद्र सिंह चौहान , अनुराग अहिरवार , संजीव तिवारी तथा सुनील विश्वकर्मा सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यशाला में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन पुरोहित, जिला उपाध्यक्ष कपिल बिरसेनिया, देवेंद्र दुबे,अमर सिंह कुशवाहा , संजीव अग्रवाल , अनिरुद्ध दुबे ,अभिषेक जैन, मनोज श्रीवास,सौरभ गुप्ता ,प्रियांशु डे,मोहित पोरवाल ,धीरज गोस्वामी , चित्रांक द्विवेदी,रूपेश नायक ,राजेश पाल ,अंकित करोसिया, राहुल कुर्ली,,हरीश कुमार दर्द , कृष्णा वर्मा ,देवेंद्र श्रीवास सहित अपेक्षित श्रेणी के सभी प्रमुख कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।”मन चंगा तो कठौती में गंगा” — सामाजिक समरसता का संदेश कार्यशाला को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने संत रविदास जी के प्रसिद्ध अमर संदेश “मन चंगा तो कठौती में गंगा” को उद्धृत किया। उन्होंने कहा कि यह विचार समाज में व्याप्त भेदभाव को मिटाकर एक समरस, समानतामूलक और सद्भावपूर्ण समाज के निर्माण की नींव रखता है।29 जुलाई को काशी ऐतिहासिक अभियान की शुरुआत संत रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी (काशी) से होगी। अभियान के प्रमुख कार्यक्रम
दीप दान व गुरुवाणी पाठ: देशभर के संत रविदास मंदिरों में सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन, आरती, गुरुवाणी पाठ और भजन संध्या। कलश पूजन: वाराणसी से पवित्र कलश का पूजन कर उसे विभिन्न क्षेत्रों में ले जाया जाएगा।
संवाद व आशीर्वाद: मंदिरों में पूज्य गुरुजनों से आशीर्वाद प्राप्त करना, गुरु रविदास जी के जीवन परिचय का प्रसार तथा छात्रों व युवाओं के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम। भाजपा इस अभियान के माध्यम से धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के साथ-साथ समाज के अंतिम पायदान तक सामाजिक समरसता और समानता का संदेश पहुँचाने का कार्य करेगी। कार्यक्रम का आभार अनुराग अहिरवार द्वारा किया गया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

