Home Uncategorized शव लेकर नगर निगम पहुंच रहे सफाई कर्मचारियों को पुलिस प्रशासन ने...

शव लेकर नगर निगम पहुंच रहे सफाई कर्मचारियों को पुलिस प्रशासन ने समझा बुझा कर रास्ते से लौटाया

124
0

झांसी। नगर निगम परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब सूचना मिली कि सैकड़ों सफाई कर्मचारी किसी व्यक्ति का शव लेकर आ रहे और प्रदर्शन करेंगे। इसकी सूचना मिलते ही नगर निगम के अफसर अपनी अपनी गाड़ियों में बैठ कर रवाना हो गए। वही सूचना मिलने पर नवाबाद थाना का पुलिस फोर्स नगर निगम गेट पर तैनात हो गया। इधर सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और नगर निगम शव यात्रा लेकर आ रहे लोगों को समझा बुझा कर उन्हें शव की अंत्येष्टि के लिए श्मशान घाट के लिए रवाना कर दिया। मामला शान्त होने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

जानकारी के मुताबिक ओरछा गेट निवासी राजकुमार नगर निगम में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। इसे नौकरी से पूर्व में हटा दिया गया था। आज राजकुमार के पिता शिव चरण वाल्मीक की मौत हो गई। इस पर कई सफाई कर्मी और आस पास के लोग राजकुमार के घर पहुंचे। सभी लोग एकत्रित होकर मृतक शिव चरण के शव यात्रा को लेकर नगर निगम की और आने लगे। उनका आरोप था कि राजकुमार की नौकरी चली जाने के सदमे में उसके पिता की मृत्यु हो गई राजकुमार को दोबारा नौकरी पर लिया जाए। शव यात्रा नगर निगम आने की सूचना मिलने पर नगर निगम के अफसर अपनी अपनी गाड़ियों में बैठ कर निकल गए। इधर सूचना मिलने पर नवाबाद थाना का भारी पुलिस बल नगर निगम के गेट पर पहुंच गया। इधर सूचना पर शहर कोतवाल, सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी सहित भारी पुलिस बल मृतक के घर पहुंच गया और नगर निगम आ रही शव यात्रा को श्मशान घाट पहुंचवाने का प्रयास किया। शव यात्रा में शामिल लोगों को समझाने के बाद सभी लोग मान गए और शव को अंत्येष्टि के लिए श्मशान घाट ले गए। शहर कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि राजकुमार को पांच छ माह पूर्व नगर निगम ने नौकरी से निकाल दिया था। उसके पिता शिवचरण की काफी समय से तबियत खराब चल रही थी आज उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुत्र की नौकरी जाने पर पिता को हार्ट अटैक आने पर मौत हुई है। पुलिस ने सभी को समझा बुझा कर शान्त करा दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here