
झांसी। जनपद में दूर दराज से आने वाले फरियादियों को को अपनी फरियाद लेकर जिलाधिकारी कार्यालय आना पड़ता है। यहां फरियादियों के लिए बैठने और पानी पीने की व्यवस्था की मांग को लेकर भारतीय प्रजा शक्ति पार्टी ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन दिया।
गुरुवार को भारतीय प्रजाशक्ति पार्टी के रा. अध्यक्ष पंडित पंकज रावत ने बताया कि झांसी जिलाधिकारी प्रांगण में दूर-दूर से आते फरियादीओं के लिए बैठने के लिए कोई जगह नहीं है उन्हें जमीन पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
पंकज रावत ने कहा कि शासन ने जिलाधिकारी आफिस के सामने फरियादियों के बैठने के लिए टीन शेड डलवाया था, गर्मी से बचने के लिए पंखें भी लगवाये थे, साथ ही प्यास बुझाने के लिए आरओ के ठंडे पानी की सराहनीय व्यवस्था भी की थी लेकिन इस व्यवस्था पर किस की नजर लग गई की व्यवस्था ही चैपट हो गई अब वहां न पानी है, न कुर्सी न पंखे की ठंडी हवा। रावत ने कहा कि बच्चे, बूढ़े़, जवान, महिलाऐं अपनी समस्या के समाधान के लिए दूर-दूर से आती है कि उनकी समस्या का समाधान होगा लेकिन उन्हें तब निराशा होना पड़ता है जब डीएम सहाब का इंतजार करने के लिए बैठने के लिए जगह नहीं मिलती। कुछ लोग अपना खाना लेकर आते है तब उन्हें पेड़ के नीचे जमीन पर बैठकर खाना पड़ता है। रावत ने कहा कि कैन्टीन खुल जाने से पानी की टंकी से पानी भी इस लालच में बन्द कर दिया जाता है कि प्यासे लोग बोतल का पानी खरीदेगें। रावत ने जिलाधिकारी प्रशासन से मांग की है कि फरियादियों के बैठने के लिए कुर्सी, पंखे, पानी और सुलभ शौचालय की व्यवस्था की जाये या फिर फरियादियों को अपनी कुर्सी लाकर बैठने की अनुमति दी जाये।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

