Home Uncategorized अलग अलग स्थानों से तीन शातिर चोर गिरफ्तार, एक से बाइक के...

अलग अलग स्थानों से तीन शातिर चोर गिरफ्तार, एक से बाइक के औजार तो दूसरे से दुकान से चोरी का माल बरामद

47
0

 

झांसी। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराध की रोकथाम और अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही के निर्देशन में जनपद की दो अलग अलग थानों की पुलिस ने तीन शातिर चोरों को दबोच लिया। पुलिस ने एक चोर से बाइक के औजार और दूसरे से दुकान से चोरी किया गया माल और नकदी बरामद कर ली है।

जानकारी के मुताबिक थाना नवाबाद पुलिस ने ललितपुर के थाना बार निवासी जितेंद्र उर्फ पीयूष अहिरवार तथा प्रेमनगर के बिजौली राजगढ़ निवासी आसिफ को गिरफ्तारवकर उनके कब्जे से चोरी की गई बाईकों के पार्ट्स आउट ओजार बरामद कर लिए। वही मोठ थाना पुलिस ने 27/28 जुलाई की रात बस स्टैंड के पास किराना की दुकान में हुई चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर अखाड़ा पुरा मोहल्ला निवासी नवित उर्फ नब्बी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दुकान से चोरी किए 890 रुपए और किराने की दुकान का चोरी किया सामान बरामद कर लिया है। पुलिस ने तीनों शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here