Home Uncategorized कोई जादू टोना करने नहीं गई थी, वीडियो गलत तरीके से वायरल...

कोई जादू टोना करने नहीं गई थी, वीडियो गलत तरीके से वायरल किया जा रहा

72
0

झांसी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में बाइक सवार महिला को एक युवती साड़ी खींच कर जमीन पर गिरा रही और उस पर जादू टोना करने का आरोप लगाया जा रहा है। इन आरोपों का खंडन करते हुए वीडियो में दिखाई दे रही पंचवटी पानी की टंकी के पास रहने वाली संतोषी माता का दिव्य दरबार लगाने वाली महिला पिंकी कुशवाहा ने बताया कि उनका सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल किया जा रहा है। वह पूर्ण रूप से भ्रामक तरीके से चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि जिस व्यक्ति के साथ वह किसी अन्य कार्य से पुलिया नंबर नौ जा रही वहां उसका विवाद चल रहा है। उन्होंने कहा कि वीडियो में बताया जा रहा कि जादू टोना करने के लिए आए थे, उन्होंने कहा कोई जादू टोना करने नहीं गई थे। बल्कि किसी भ्रामकता के चलते युवती ने उनके साथ अभद्रता कर वीडियो वायरल किया है। उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुएं कहा कि सोशल मीडिया पर उनका पुलिया नंबर नौ वाला वीडियो भ्रमकता के साथ नहीं बल्कि सच्चाई जानने के बाद ही वायरल किया जाए।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here