Home Uncategorized अस्थि विसर्जन से लौट रहे यात्रियों की बस हादसे का शिकार, दो...

अस्थि विसर्जन से लौट रहे यात्रियों की बस हादसे का शिकार, दो की मौत, तीन गंभीर

52
0

झांसी। झांसी कानपुर राजमार्ग पर बुधवार की तड़के सड़क पर खड़े एक ट्रक में बस घुसने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मृत्यु हो गई, तीन की हालत गंभीर बनी हुई है वही दर्जन भर से अधिक सवारियां चोटिल हो गई। सभी को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा करीब 20 यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार और मलहम-पट्टी के बाद रवाना कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, प्रयागराज (इलाहाबाद) से आ रही एक यात्री बस बड़ागांव थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस चालक इस्लामबेग मध्यप्रदेश के अशोक नगर निवासी है, और एक अन्य यात्री कन्ना निवासी विदिशा का बताया जा रहा जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा करीब 20 यात्रियों को छोटी-मोटी चोट आई थी जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रवाना कर दिया गया

घटना की सूचना मिलते ही बड़ागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर घायलों को अस्पताल भेजा। करीब 20 अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी यात्री विदिशा से अस्थियां विसर्जित कर अपने घर वापस लौट रहे थे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here