
झांसी। गुरुपूर्णिमा पर्व पर सुबह से ही मंदिर और मठों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही शिष्यों ने अपने अपने गुरुओं की पूजन अर्चन कर भंडारा प्रसाद वितरण किया।
बुधवार को गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शिष्यों ने यह पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाते हुए अपने अपने गुरुओं की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसी क्रम में ग्वालियर रोड स्थित प्राचीन सिद्धेश्वर मंदिर पर आयोजित गुरु पूजन कार्यक्रम में सुबह से पहुंचे श्रद्धालुओं ने अपने गुरु पंडित हरिओम पाठक के पैर पूज कर पूजा अर्चना करते हुए आशीर्वाद लिया और सत्य मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वही मंदिर परिसर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्य रूप से पंडित रामगोविन्द तिवारी, भाजपा नेता अरुण साहू समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

