Home Uncategorized 01 जुलाई से 31अगस्त 2026 तक बाल श्रम चिन्हांकन अभियान को सफल...

01 जुलाई से 31अगस्त 2026 तक बाल श्रम चिन्हांकन अभियान को सफल बनाएं : सीडीओ बालू खदान/क्रेशर का करें औचक निरीक्षण, बाल श्रम पाए जाने पर हो सख्त कार्यवाही 496 बाल श्रम मुक्त ग्राम पंचायतों में अधिकारियों को दिए, सतत अनुश्रवण करने के निर्देश

59
0

झांसी। आज मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में बाल श्रम उन्मूलन संबंधित जिला टास्क फोर्स बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बाल श्रम एक सामाजिक बुराई है इसे रोकना हम सभी का नैतिक दायित्व है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने जनपद में 12 जून 2026 अन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जनपद की 496 ग्राम पंचायतों को बाल श्रम मुक्त घोषित किए जाने पर विभागीय अधिकारियों सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि बाल श्रम मुक्त घोषित किये गये ग्राम पंचायतों में आगामी 01 वर्ष के लिए Followup करायें ताकि बाल श्रम मुक्त घोषित ग्राम पंचायतों में पुनः बाल श्रमिकों का नियोजन न हो सके।

उन्होंने बैठक में जूम एप के माध्यम से शामिल समस्त।एसडीएम और खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि आप अपने-अपने ब्लॉक के अन्तर्गत बाल श्रम मुक्त घोषित की गयी ग्राम पंचायतों का सतत् अनुश्रवण करना सुनिश्चित करें, जिससे कि आगामी वर्षों में उक्त ग्राम पंचायतों में बाल श्रमिकों का नियोजन न हों। “ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति” एवं “ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति” की बैठकों में भी यह सुनिश्चित किया जाय कि बाल श्रम की अद्यतन स्थिति के सम्बन्ध में एजेण्डा अवश्य शामिल किया जाये। जिसकी सूचना श्रम विभाग को दी जाए। उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने जनपद में 01 जुलाई से 31अगस्त 2026 संचालित बाल श्रम चिन्हांकन अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षेत्र में बाल श्रम रोकने हेतु छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस बल साथ रहे।इसे अवश्य सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने नगरीय क्षेत्र को बाल श्रम मुक्त बनाए जाने के लिए शहरी क्षेत्र पर फोकस करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने शहर के हाटस्पॉट सैंयरगेट बाहर एवं अंदर, मरकिज़ मस्जिद, मनिक चौक में मोबाइल मार्केट एवं बड़ा बाजार क्षेत्र में लगातार औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए और बाल श्रमिक पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करें ताकि बाल श्रम को सख्ती से रोका जा सके।

बैठक में उप श्रम आयुक्त श्रीमती किरण मिश्रा ने जनपद बाल श्रम मुक्त कराए जाने के संबंध में अब तक किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि 12 जून 2026 को जनपद के आठ विकास खंडों में आच्छादित समस्त 496 ग्राम पंचायतों को शासन स्तर पर बाल श्रम मुक्त घोषित किया गया, उन्होंने जिला प्रशासन सहित विभिन्न विभागीय अधिकारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

बैठक में उप श्रमायुक्त श्रीमती किरण मिश्रा ने शासन के निर्देशानुसार दिनांक 01 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक बाल श्रम चिन्हांकन अभियान चलाए जाने के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान बाल एवं किशोर श्रमिकों के चिह्नांकन, अवमुक्तीकरण, सड़कों पर रहने वाले/बेघर बच्चों के बचाव एवं पुनर्वास हेतु अभियान प्रगति पर है जिसमें अब तक जनपद में 10 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया है।

उप श्रमायुक्त श्रीमती किरण मिश्रा ने बैठक में बताया कि तृतीय चरण में नगरीय क्षेत्र को भी बाल श्रम मुक्त किए जाने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही वार्ड में समितियों का गठन करते हुए बाल श्रम मुक्त बनाया जाएगा।

इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here