Home Uncategorized मानक विहीन डाली जा रही गैस पाइप लाइन की शिकायत करने पर...

मानक विहीन डाली जा रही गैस पाइप लाइन की शिकायत करने पर झांसी डीएम ऑफिस बताकर शिकायत कर्ता को धमकाया, शिकायत वापस नहीं लेने पर पुलिस घर भेजने की धमकी

67
0

 

झांसी। मानकों को ताक पर रखकर जनपद में जगह जगह डाली जा रही झांसी क्षेत्र में गेल इंडिया की गैस पाइपलाइन पर अवैध निर्माण कब्जों की शिकायत करने पर शिकायत कर्ता को फोन कर झांसी डीएम कार्यालय बताकर शिकायत वापस नहीं लेने पर पुलिस घर भेजकर उत्पीड़न कराने की धमकी दी है। पीड़ित ने ऑडियो रिकॉर्डिंग सहित जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।

झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र निवासी अनिकेत मिश्रा ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि अभी हाल ही में रक्सा में डाली जा रही झांसी क्षेत्र में गेल इंडिया द्वारा गैस पाइप लाइन मानक विहीन तरीके से डाली जा रही है, अवैध निर्माण कब्जों के चलते। दो दिन पूर्व बैंक में हादसा भी हो चुका। गलत तरीके से डाली जा रही गैस पाइप लाइन की शिकायत अनिकेत मिश्रा ने पूर्व में भी की थी। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिसका नतीजा कि बैंक में गैस पाइप लाइन फट गई। मंगलवार को अनिकेत मिश्रा ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि आज वह कचहरी परिसर अपना कार्य कर रहे थे। तभी एक अज्ञात नंबर से फोन आया और फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को झांसी जिलाधिकारी कार्यालय से बताया। फोन करने वाले ने अनिकेत मिश्रा को धमकाते हुए कहा कि गैस पाइप लाइन की शिकायत क्यों बार बार कर रहे हो, इसे वापस ले लो। शिकायत कर्ता ने जब फोन करने वाले से उसका नाम पूछा तो फोन करने वाले ने उसके घर दरोगा और सिपाही भेजकर उत्पीड़न कराने की धमकी दी और फोन काट दिया। पीड़ित के शिकायती पत्र को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेकर कार्यवाही के निर्देश जारी कर दिए है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here