Home Uncategorized गौ तस्करी और गौ वध पर पूर्णतः प्रतिबंध के लिए राष्ट्रपति को...

गौ तस्करी और गौ वध पर पूर्णतः प्रतिबंध के लिए राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

66
0

झांसी। भारत देश में गौ तस्करी रोकने और गौ वध पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के लिए सोमवार को राष्ट्रभक्त संगठन के तत्वावधान में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।

आज गौ सम्मान आवाहन के द्वितीय चरण के क्रम में जिलाधिकारी झांसी के माध्यम से राष्ट्रपति प्रधानमंत्री संबोधित ज्ञापन श्रीमती अनुराधा शर्मा वरिष्ठ समाजसेवी एवं अंचल अड़जरिया केंद्रीय अध्यक्ष राष्ट्रभक्त संगठन के नेतृत्व में सौंपा गया।

जिसमें मांग की गई कि भारत की भूमि को गौ हत्या के वध से पूर्णता मुक्त करने के लिए एक कठोर कानून सरकार लेकर आए जिसमें गौ तस्करी गो वध पर पूर्णत प्रतिबंध लगे जब यह धरती को के रक्त से रंजित नहीं होगी तभी राम राज्य की संकल्पना साकार होगी। समाज में एकता होगी और भारत विश्व गुरु के पद पर पुनः प्रतिस्थापित होगा। इसके पूर्व प्रथम चरण में जून माह में भारत की संपूर्ण 5000 तहसीलों पर ज्ञापन प्रेषित किए गए थे। अगला चरण अगस्त में है इस अवसर पर प्रमुख रूप से समाजसेवी पंकज गुप्ता, दिलीप तिवारी, गुड्डू शर्मा, देवेंद्र तिवारी, शुभम सोनी, संकीर्तन मंडल के हेतराम रामायणी, प्रभात फेरी मंडल के ए के भट्ट, पुष्पा दीक्षित, राष्ट्रभक्त संगठन के चंचल मिश्रा, प्रियांशु सोनी, गजेंद्र राजपूत, ध्रुव, दिनेश, सहित सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here