Home Uncategorized संजय हत्याकांड का खुलासा : शूटर मुठभेड़ में घायल, साज़िश कर्ता गिरफ्तार,...

संजय हत्याकांड का खुलासा : शूटर मुठभेड़ में घायल, साज़िश कर्ता गिरफ्तार, मुख्य आरोपी सहित तीन की तलाश जारी

99
0

झांसी। तीन दिन पूर्व द मेड किचिन रेस्टोरेंट में एलएलबी के छात्र संजय सिंह की पिस्टल से गोली मारकर हत्या करने वाले शूटर को देर रात नवाबाद थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। टीम ने शूटर के साथ साजिश कर्ता को गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड का मुख्य साजिश कर्ता, एक और शूटर तथा एक अन्य आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से दो देशी तमंचे, दो कारतूस सहित हत्या की घटना में प्रयुक्त कार बरामद कर ली है। घटना का कारण जमीनी और पूर्व में किए गए अपमान का बदला लेने के लिए कि गई थी।

जानकारी के मुताबिक एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में देर रात नवाबाद थाना पुलिस अपराध की रोकथाम ओर अपराधियों पर कार्यवाही के लिए क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि 23 जुलाई को गुरसराय निवासी संजय सिंह की इलाईट चौराहे के नजदीक बने द मेड किचिन रेस्टोरेंट में खाना खाने के दौरान पिस्टल से गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी करगुवा जी के पीछे सालासर कॉलोनी के पास जंगलों में छिपे है। इस सूचना पर नवाबाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची तो आरोपी पुलिस को देख तमंचे से फायर कर भागने लगे, पुलिस ने खुद का बचाव करते हुए जवाबी कार्यवाही कर फायरिंग की। पुलिस की बंदूक से निकली गोली एक आरोपी के पैर में जा लगी ओर वह घायल हो गया। दूसरे आरोपी ने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। पूछताछ में घायल आरोपी ने अपना नाम सीपरी बाजार के सिद्धेश्वर नगर आईटीआई निवासी अजीम शैफी उर्फ भीम दूसरे ने अपना नाम रक्सा के ग्राम परवई निवासी धर्मेंद्र परिहार बताया। पुलिस ने इनके कब्जे से दो तमंचे देशी, दो जिंदा कारतूस और एक चार पहिया गाड़ी बरामद कर ली। मुठभेड़ की सूचना मिलने पर मौके पर एसपी सिटी श्रीमती प्रीति सिंह पहुंची। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर आरोपियों से पूछताछ की। इस दौरान एसपी सिटी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया संजय सिंह प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त का कार्य पिछले कई वर्षों से कर रहा था। इसी कारोबार में आईटीआई के पीछे निवासी अजय यादव के साथ धर्मेंद्र परिहार भी साथ में काम कर रहा था। किसी बात को लेकर अजय से संजय का विवाद हो गया था। जिस पर संजय सिंह अजय के खिलाफ फर्जी बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास भी किया था। इसी प्रकार संजय सिंह धर्मेंद्र की होटल शिवानी के पीछे वाली जमीन पर भी अवैध कब्जा किए था जिसका विरोध करने पर धर्मेंद्र को संजय ने बंधक बनाकर निर्वस्त्र करके पीटा था। इसी अपमान का बदला लेने के लिए धर्मेंद्र और अजय ने संजय सिंह की हत्या करने की योजना बनाई और जिसमें जितेंद्र यादव उर्फ जीतू, हुसैन उर्फ खड्ड और अजीम शैफी को पचास हजार नकद देकर हत्या करने की सुपारी दी थी। बाकी पैसा हत्या के बाद देने का वादा किया था। संजय सिंह की हत्या की सुपारी लेने के बाद हत्यारोपी द मैड किचिन रेस्टोरेंट पहुंचे और रेकी कर संजय सिंह को कनपटी पर पिस्टल अड़ा कर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here