
झांसी। बबीना थाना पुलिस ने शातिर चोर को दबोच कर उसके कब्जे से चोरी की आपे गाड़ी सहित एक तमंचा दो जिंदा कारतूस बरामद कर लिए है।
जानकारी के मुताबिक बबीना थाना पुलिस ने गोपालपुरा जाने वाले मार्ग नहर की पुलिया के पास से प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजघाट निवासी अमन दुबे उर्फ अमन लंगड़ा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की आपे गाड़ी क्रमांक यूपी 93 सी टी 9071 तथा एक 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद कर लिए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

