झांसी। मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया है कि मा० सदस्या, उ०प्र० राज्य महिला आयोग श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी की अध्यक्षता में दिनाँक 27 जुलाई 2026 को पूर्वाह्न 12 बजे महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/महिला जनसुनवाई कार्यक्रम गरौठा तहसील सभागार में आयोजित होगी।
उन्होंने यह भी बताया कि दिनांक 27 जुलाई 2026 को पूर्वाह्न 12 बजे से गरौठा तहसील सभागार में आयोजित “महिला जनसुनवाई कार्यक्रम” में उत्पीड़न से पीड़ित महिला शिकायतकर्ता अपने साथ शिकायती पत्र, मोबाइल नंबर एवं पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड आदि की छायाप्रति अनिवार्य रूप से लायें।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

