Home Uncategorized बीकेडी में छात्र के साथ मारपीट और बिजली समस्या को लेकर दिया...

बीकेडी में छात्र के साथ मारपीट और बिजली समस्या को लेकर दिया ज्ञापन

126
0

झांसी। राष्ट्रभक्त संगठन एवं हिंदू सामान्य मंच के प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया के नेतृत्व में उच्च शिक्षा अधिकारी एवं बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर से विभिन्न समस्याओं को लेकर मिल। इस दौरान राष्ट्रभक्त संगठन ने ज्ञापन सौंपते हुए विभिन्न समस्याओं के निस्तारण करने की मांग की। अंचल अड़जरिया ने एडमिशन में आ रही समस्याओं और बीकेडी के छात्र अनुज ठाकुर के साथ डॉक्टर एल सी साहू द्वारा मारपीट व अभद्रता की शिकायत उच्च शिक्षा अधिकारी से की उच्च शिक्षा अधिकारी ने तुरंत ही जांच टीम गठित कर दी है। जांच रिपोर्ट की बाद कार्रवाई की जाएगी साथ ही अनुज का एडमिशन बीकेडी में कराया जाएगा।

बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर से मुलाकात कर जनता को हो रही समस्याओं के संबंध में अवगत कराया विशेष रूप से बिना बताए बिजली कटौती सोलर लगे होने के बाद भी सोलर का बिल एडजेस्ट ना होना स्मार्ट मीटर के समय आए हुए बिलों की जांच कर उपभोक्ताओं को अधिक लिए गए चार्ज की रकम बताकर बिलों में एडजस्ट करना कनेक्शन अप्लाई होने के बाद समय पर देना क्योंकि वर्टिकल व्यवस्था होने के बाद एक कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को तीन से चार बिजली घरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं पहले यह व्यवस्था एक ही बिजली घर से हो जाती थी इसी तरह से बिल ठीक करने के लिए फाल्ट होने पर व डिस्ट्रीब्यूशन अलग-अलग जगह से संपर्क करना पड़ता है जो एक व्यक्ति के लिए संभव हो जाता है। उन्होंने कहा कि पूर्ण की तरह बिजली घर को ही बात कर उपभोक्ता की सारी समस्याएं समाधान हो जाएं इसके लिए जोर डालकर संगठन ने ज्ञानेंद्र सिंह जी एम से कहा गम के द्वारा सभी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर गजेंद्र धारू, ध्रुव, प्रियांशु,चंचल,अभिषेक, सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here