Home Uncategorized अतबेई के शिवम यादव का यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर पद पर हुआ...

अतबेई के शिवम यादव का यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर पद पर हुआ चयन, क्षेत्र में खुशी का माहौल

44
0

 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा घोषित किए गए यूपी सब-इंस्पेक्टर (UPSI) परीक्षा के परिणाम में झांसी जिले के अतबेई गाँव के रहने वाले शिवम यादव ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।ग्राम अतबेई निवासी जगदेव सिंह (पटेल) के प्रतिभावान पुत्र शिवम का चयन सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) पद पर हुआ है। आधिकारिक सूची में नाम आते ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।

ब्या-फुफा की देखरेख में हुई पढ़ाई—-

शिवम की यह सफलता इस मायने में भी बेहद खास है क्योंकि उनका बचपन और पढ़ाई-लिखाई कड़े संघर्षों के बीच गुजरी है। उनके माता-पिता गांव में रहकर खेती किसानी करते हैं। ऐसे में शिवम की परवरिश और उनकी पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी भगवतीपुरम कॉलोनी राजगढ़ झांसी निवासी उनके फूफा डॉ कर्ण सिंह यादव (रिटायर्ड पुलिस उपाधीक्षक) ने बखूबी संभाली। शिवम ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने बुआ-फुफा के आशीर्वाद, माता-पिता के सहयोग और अपनी कड़ी मेहनत को दिया है।

कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से हासिल किया मुकाम—-

अपनी तैयारी के दिनों को याद करते हुए शिवम ने बताया कि इस परीक्षा के लिए उन्होंने दिन-रात एक कर दिया था। आपको बता दें कि शिवम वर्तमान में यूपी पुलिस कांस्टेबल के पद पर थाना जैदपुर बाराबंकी में कार्यरत हैं। जिसकी ट्रेनिंग अभी 3 महीने पहले ही पूर्ण हुई है और उन्होंने ट्रेनिंग के साथ साथ तैयारी करके पेपर निकाला। दिनभर ग्राउंड पर मेहनत करके रात में जागकर तैयारी की ओर अपनी मंजिल को हांसिल किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here