Home Uncategorized मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन 23 जुलाई को द ग्रीन...

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन 23 जुलाई को द ग्रीन ग्राण्डयोर भगवन्तपुरा में 235 एवं खुशबू पैलेस गुरसरांय में 85 जोड़े सहित 320 जोड़े होंगे शामिल

46
0

 

 

झांसी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत दिनांक 23 जुलाई 2026 को द ग्रीन ग्राण्डयोर, भगवन्तपुरा (स्पेस मून सिटी), झांसी में लगभग 235 जोड़ों तथा खुशबू पैलेस गुरसरांय में लगभग 85 जोड़ों सहित कुल लगभग 320 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि सम्पूर्ण कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी परियोजना निदेशक डीआरडीए/मुख्य विकास अधिकारी होंगे, जिनके निर्देशन में नामित समस्त नोडल अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन करते हुये वैवाहिक समारोह सफलापूर्वक सम्पन्न कराया जायेगा। द ग्रीन ग्राण्डयोर, भगवन्तपुरा, झांसी हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं उपायुक्त (श्रम एवं रोजगार) तथा खुशबू पैलेस गुरसरांय हेतु जिला पिछड़ावर्ग कल्याण अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी गुरसरांय को वैवाहिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु नोडल नामित किया गया है।

दिनांक 23 जुलाई 2026 को आयोजित होने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अन्तर्गत द ग्रीन ग्राण्डयोर, भगवन्तपुरा (स्पेस मून सिटी), झांसी में नगर निगम झांसी, ब्लाक बबीना, बड़ागांव, चिरगांव, मऊरानीपुर, बंगरा, नगर पंचायत बड़ागांव, नगर पालिका बरुआसागर, नगर पालिका परिषद चिरगांव, नगर पालिका परिषद मऊरानीपुर, नगर पंचायत रानीपुर, नगर पंचायत कटेरा, कैण्ट बोर्ड बबीना तथा खुशबू पैलेस गुरसरांय में ब्लाॅक बामौर, गुरसरांय, मोंठ, नगर पालिका समथर, नगर पंचायत मोंठ, एरच, टोड़ीफतेहपुर व गरौठा के जोड़ें सम्मिलित होंगे।

जिलाधिकारी ने समस्त नोडल अधिकारियों निर्देश दिये है कि वह अपने-अपने दायित्वों को निर्वहन करते हुये मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें। अपर नगर आयुक्त, समस्त विकास खण्ड विकास अधिकारी एवं समस्त अधिशासी अधिकारी नगर निकाय कार्यक्रम में अपने अधीनस्थ स्टाफ के साथ उपस्थित होकर सम्बन्धित विकास खण्ड/नगरीय निकाय के जोड़ों को की पहचान कर उपस्थिति दर्ज कराकर विवाह सम्पन्न, सामग्री वितरण कराने आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को विकास खण्ड मोंठ एवं चिरगांव, जिला कार्यक्रम अधिकारी को विकास खण्ड बंगरा एवं मऊरानीपुर, जिला पंचायत राज अधिकारी को विकास खण्ड बड़ागांव एवं बबीना, खण्ड विकास अधिकारी बामौर को विकास खण्ड बामौर एवं गुरसरांय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को समस्त शहरी क्षेत्र के जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराने, उपहार सामग्री वितरण कराने हेतु नोडल बनाया गया है, इसके साथ ही अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुये वैवाहिक समारोह कराना सुनिश्चित करें।

 

 

 

 

*पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित*

 

झांसी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने अवगत कराया है कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2027 के लिए देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री पुरस्कारों हेतु 03 दिवस में नामांकन/संस्तुतियाँ आमंत्रित हैं।

उन्होंने बताया कि जनपद के ऐसे व्यक्ति जिन्होंने कला, साहित्य एवं शिक्षा, समाज सेवा, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, चिकित्सा, खेल, लोक प्रशासन, व्यापार एवं उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं विशिष्ट योगदान दिया हो, उनके नाम नामांकन हेतु प्रस्तावित किए जा सकते हैं।

इच्छुक व्यक्ति अथवा संस्थाएँ भारत सरकार के पद्म पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन/संस्तुति प्रस्तुत कर सकते हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित है।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे समाज एवं राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले योग्य व्यक्तियों के नाम पद्म पुरस्कारों के लिए अधिक से अधिक संख्या में प्रस्तावित करें, ताकि उनके उत्कृष्ट कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हो सके। अधिक जानकारी के लिए भारत सरकार के पद्म पुरस्कार पोर्टल अथवा सम्बन्धित विभागीय कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here